सभी खबरें

मध्यप्रदेश: बेकाबू रफ्तार कार ने मारी तीन बाइक को टक्कर, शराब के नशे में था कार चालक 

मध्यप्रदेश/ग्वालियर:- गुरुवार बीती रात को एक बेकाबू तेज़ रफ़्तार कार ने एक साथ तीन बाइक तो टक्कर मर दी| बता दें की घटना नाका चंद्रबदनी इलाके की, देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है| हादसा भयानक हुआ लेकिन राहत की बात यह की इस हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों को सिर्फ मामूली चोट आई है| 

बता दें की मौके पर मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार चालक किसी तरह घटना स्थल से भाग निकला| वहां मौजूद लोगों का दावा है कि हादसा करने वाली कार निलंबित सिपाही धर्मेंद्र पाठक की है, जो शराब के नशे में खुद गाड़ी चला रहा था| 
हादसे के बाद झांसी रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में जांच और तस्दीक के बाद निलंबित सिपाही धर्मेंद्र के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है| पुलिस का कहना है की वो जल्द ही इस पूरे मामले की जाँच करेगी| 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button