सभी खबरें

भाजपा कानून व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है :- पीसी शर्मा

राजगढ़ में हुए नागरिकता संशोधन कानून के प्रदर्शन के दरमियान जो हादसा हुआ  | जिसमें डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया था | जिसे लेकर अब प्रदेश की भाजपा पार्टी सख्त हो गई है |  22 जनवरी को भाजपा पार्टी  राजगढ़ पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करने की बात कह रही है | जहां भाजपा  कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर पर एफ. आई. आर(f.i.r ) दर्ज कराने की बात कर रही हैं | अब इसी विवाद पर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री पीसी शर्मा का बयान आया है | उन्होंने कहा है की मध्य प्रदेश में कानून का राज है | आपको कोई प्रदर्शन करना था तो आपको परमिशन लेना था | आज जो डिप्टी कलेक्टर हैं वह पहले भी भाजपा कार्यकाल में डिप्टी कलेक्टर रह चुकी हैं |  पहले यह मामला क्यों नहीं आया ? अभी क्यों आया ? मैडम वर्मा की चोटी खींची गई ,उनके कमर पर लात मारी गई |  पीसी शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना बीजेपी और आरएसएस की संस्कृति है और इसकी जितनी भी निंदा की जा सकेगी वह कम है । उन्होंने ने आगे कहा कि धारा 144 को तोड़कर कर जो प्रदर्शन भाजपा कार्यकर्ता कर रहे थे ,वह कानून के खिलाफ है | भाजपा कानून व्यवस्था को  ध्वस्त करना चाहती है मगर कानून अपना काम करेगी |
बता दे कि भाजपा कार्यकर्ता 22 जनवरी को राजगढ़ जाएंगे जिसमें तमाम बड़े नेता ,शिवराज सिंह चौहान, गोपाल भार्गव और कैलाश विजयवर्गी के मौजूद होने की संभावना है |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button