सभी खबरें

शराबबंदी : उमा भारती की आक्रोशित महिलाओं से अपील, कहा मेरी जान भी हाजिर है, लेकिन…..

सागर : मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सागर जिले से बड़ा मामला सामने आया है जहां देवरी में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शराब दुकान पर पथराव कर दिया।

सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाइश देकर शांत कराया।

वहीं, अब इस घटना के सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर महिलाओं को इस तरह से विरोध न जताने की अपील की है।

उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा की – अभी थोड़ी देर पहले मुझे देवरी, जिला सागर में एक शराब की दुकान पर महिलाओं के द्वारा पत्थर मारे जाने का समाचार मिला है।

देवरी में इस शराब की दुकान पर महिलाएं एवं नागरिक कई वर्षों से दुकान को हटाने हेतु आंदोलन कर रहे हैं।महिलाओं एवं सभी नागरिकों द्वारा आपत्ति करने पर भी वह हटाई नहीं गई।

उन्होंने लिखा की – भोपाल की 8 मार्च 22 की बरखेड़ा पठानी आजाद नगर की घटना में मुझे f.i.r. का सामना करना पड़ता जिसके लिए मैं तैयार थी किंतु शराब की दुकान के मालिक ने मेरे प्रति अत्यधिक सम्मान के कारण f.i.r. नहीं करवाई। पत्थर आखिरी विकल्प है किंतु फिर भी वह अपराध है, जैसे 6 दिसंबर की अयोध्या की घटना थी। हम सब पर केस चले थे। हमने इसका सामना किया था।

उमा भारती ने इन महिलाओं से अपील करते हुए कहा की – पत्थर मारने के कारण महिलाओं के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज होने पर उन्हें कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ेगा। आप लोग शांतिपूर्ण आंदोलन करिए, आपके लिए मेरी जान हाजिर है।

बता दे कि शराब की दुकान पर पहला पत्थर भी उमा भारती ने ही मारा था। जिसके बाद से ही ये बवाल शुरू हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button