इंदौर: लव जिहाद, सिराज ने अज्जू बन लड़की को दिया शादी का झांसा, फिर जेवर लेकर हुआ फरार
.jpeg)
इंदौर: लव जिहाद, सिराज ने अज्जू बन लड़की को दिया शादी का झांसा, फिर जेवर लेकर हुआ फरार
इंदौर:- इंदौर में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां सिराज ने अज्जू बनकर पहले लड़की को झांसा दिया उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
युवती ने बताया कि सिराज और वह इंदौर में एक ही कंपनी में काम करते थे। युवती के मुताबिक, युवक ने शुरूआत में अपना नाम अज्जू बताया था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और बात शादी तक पहुंच गई।
इंदौर पुलिस ने युवती की शिकायत पर लव जिहाद के मामले में एक आरोपी सिराज को उसके घर रतलाम से गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि सिराज अज्जू करने के लिए रोजाना माथे पर चंदन लगाकर आया करता है. संबंध बनाते हुए उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके हजारों रुपए और जेवर लेकर फरार हो गया.
वहीं, लॉकडाउन लगने के बाद सिराज वापस अपने घर रतलाम भाग गया। इस दौरान युवती को उसके परिचितों ने बताया कि अज्जू का असली नाम सिराज है। जिसके बाद उसके होश उड़ गए। युवती ने फौरन मामले की शिकायत पुलिस को की.
पता चले कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों की थानों में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं.
इंदौर में इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस बारीकी से जांच करने में जुट गई है




