सभी खबरें

रीवा / नगर पंचायत त्योंथर में लोकायुक्त ने मारा छापा, सीएमओ 4 हजार और बाबू 2 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

सतना / मैहर से सैफ़ी खान की रिपोर्ट :-

रीवा:-  मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत खोर दो सरकारी सेवकों को बेनकाब किया है।निर्माण कार्य का बिल भुगतान करने के एवज में रकम लेते हुए नगर पंचायत त्योंथर में शुक्रवार की देर शाम सीएमओ और बाबू को एक साथ दबोचा गया है।

 दोनों को ट्रैप करने के बाद त्योंथर के विश्राम गृह में ले जाया गया। जहां देर रात तक कार्रवाई जारी रही।आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दोनों के विरुद्ध पचामा निवासी समसुल हक ने लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र वर्मा से शिकायत की थी। जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने के बाद 20 सदस्यीय टीम त्योंथर के लिए भेजी गई। जहां पर दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

ये है मामला:-

समसुल हक ने बहार इंटरप्राइजेज के माध्यम से त्योंथर स्थित भुलनिया मंदिर के प्रांगण तथा कुटीर शरीफ में निर्मित शौचालय में कराए गए नल, टाइल्स व दरवाजा फिटिंग के कार्य का बिल पास किया गया था।
 पीडि़त जब भी बिल भुगतान करने की मांग करता तो रिश्वत मांगी जाती थी। मात्र 76 हजार के भुगतान के लिए सीएमओ और लिपिक ने अलग-अलग रिश्वत मांगी थी। पीडि़त की मानें तो मौका-मुआयना करते समय ही दोनों ने रुपयों का कुछ हिस्सा पहले ही ले लिया था। फिर भी आगे का बिल क्लीयर नहीं करते थे।

सीएमओ ने मांगे 10 हजार:-

आपको बता दें कि रिश्वत के रूम में प्रभारी सीएमओ ब्रम्हानंद ने 10 हजार और बाबू रमाशंकर ने 4500 रुपए की मांग की थी। जिसमें प्रभारी सीएमओ ने दस हजार की मांग की थी तो 6 हजार ले चुका था और बाबू ने 4500 मांगे थे, जिसमें 2500 ले चुका था। शुक्रवार को सीएमओ 4 हजार रुपए और बाबू 2 हजार रुपए लेते हुए पकड़े गए हैं। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया है।

प्रदेश के हर क्षेत्र में अपराध चरम पर है कही भ्रष्टाचारी, कहीं माफिया, आए दिन रेप। न जाने कब दशा दुरुस्त होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button