सभी खबरें

लोकोपायलट के कचौड़ी प्रेम ने 5 को किया सस्पेंड, वीडियो हुआ वायरल

राजस्थान/प्रियंक केसरवानीः- क्या आपने कभी ऐंसा नजारा देखा है जब किसी ट्रेन पायलट को भूक लगी हो और वह ट्रेन रुकवाकर कुछ खाने गया हो या खाने के लिए समान पैक करवाया हो। यदि नही देखा तो अब देखिए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति रेल्वे ट्रेक पर कचौड़ी लेकर खड़ा है और जैसे ही ट्रेन आती है तो उस व्यक्ति के पास रुक जाती है। फिस वह उस ट्रेन के लोकोपायलट को पैक की हुई कचौड़ी दे देता है। यह वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

अब सवाल यह उठता है कि भारतिय ट्रेन इसीलिए लेट होती हैं क्योंकि लोकोपायलट को लोगों की नहीं कचौड़ी की चिन्ता ज्यादा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद स्टेशन अधीक्षक और अन्य 4 लोगों पर गाज गिर चुकी है। इन सभी 5 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button