कई नए नियमों के साथ बढ़ेगा लॉक डाउन…! पीएम मोदी ने दिया इशारा

नई दिल्ली – कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते देशभर में 24 मार्च को लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की गई थी। अब तक लॉकडाउन को तीन बार बढ़ाया जा चुका है, लॉकडाउन 3.0 की अवधि 17 मई को समाप्त हो रही हैं। ऐसे में अब लोगों के मन मे ये सवाल उठने लगा है कि क्या लॉक डाउन अब समाप्त हो जाएगा, या लॉक डाउन को आगे बढ़ाया जाएगा।
हालांकि, इन सब के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों (CMs) की वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के ज़रिए काफी लंबी बैठक चली। इस दौरान कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। खास मुद्दा लॉक डाउन का रहा।
बता दे कि मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक में से जो संकेत आ रहे हैं वो देश में लॉकडाउन 4.0 का इशारा कर रहे हैं।महाराष्ट्र (Maharashtra), पंजाब (Punjab), बंगाल (Bengal) और तेलंगाना (Telangana) ऐसे राज्य थे, जिन्होंने लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की। जबकि कई अन्य राज्यों ने भी सिर्फ रेड ज़ोन (Red Zone) और कंटेनमेंट ज़ोन (Contaminated Zone) में सख्ती के लिए हामी भरी।
राज्यों को मिल सकती है ताकत
यदि लॉक डाउन 4.0 को लागू किया जाता है तो इस बार राज्यों को काफी ताकत मिल सकती हैं। आर्थिक गतिविधियों (Economy) को छूट मिल सकती है जिसमें कई नियम शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना के मामले 70 हजार के करीब पहुंच गए हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 2200 के पार पहुंच गया हैं।




