सभी खबरें

गंधवानी:- ग्राम बख्तला में तेंदुए ने किया 12 वर्षीय बालक पर हमला

  • ग्राम बख्तला मे तेंदुए ने 13 वर्षीय बालक पर किया हमला 


गंधवानी से मनीष आमले की रिपोर्ट: गंधवानी जनपद क्षेत्र के ग्राम बख्तला में कालू पिता मोहन 13 वर्ष के पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया कालू प्रातः 8:00 कालिया कुआं के जंगल में बकरी चराने गया था।

कालू के साथ अन्य लोग भी बकरी चरा रहे थे अचानक तेंदुए ने कालू की गर्दन पर हमला किया कालू के कान के पास का पुरा जबड़ा ही निकाल लिया।

सभी ग्वाल बालों की मदद से कालू को तेंदुए से छुड़वाया। 108 की मदद से गंधवानी  अस्पताल लाया गया डॉक्टर   ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल धार के लिए रेफर किया। तेंदुआ अभी भी कालिया कुआं व बख्तला के जंगलों में घूम रहा है वन विभाग को तेंदुए सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button