PM Modi की सुरक्षा में चूक, क्या होगी ज़िम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाई? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली : पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामलें ने अब देशभर में तूल पकड़ लिया है। जहां एक तरफ भाजपा इसको लेकर पंजाब सरकार को घेरी हुई है तो वही दूसरी तरफ ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है। जहां आज इसकी सुनवाई होगी।
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना के सामने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी याचिका में कोर्ट से पंजाब सरकार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर उचित निर्देश देने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
इस से पहले पीएम मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति कोविंद से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु ने भी पीएम मोदी से बात की।
गौरतलब है कि बुधवार को पीएम मोदी पंजाब दौरे पर गए थे। यहां सड़क के रास्ते हुसैनीवाला जाते वक्त कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला यहां 15-20 मिनट रुका रहा। इसे पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक बताई जा रही है। वहीं, इसे लेकर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।


.jpeg)

