सभी खबरें

ग्वालियर-चंबल में आई बाढ़ के लिए भू-माफिया जिम्मेदार, तालाबों में काटी गई कॉलोनियां : मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में हो रही झमाझम बारिश और बाढ़ के बीच अब बयानों का दौर भी तेज हो गया हैं। जहां एक तरफ भाजपा इन हालातों के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहरा रही है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस, सत्ताधारी भाजपा पर हमलावर हैं। हालही में बीजेपी के दिग्गज विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश के कई जिलों में आई बाढ़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। 

लेकिन इन सबके बीच शिवराज सरकार में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल में आई बाढ़ के लिए भू-माफिया को जिम्मेदार ठहराया हैं। उन्होंने कहा कि तालाबों में कॉलोनियां और नालों में मकान बनेंगे तो बाढ़ जैसे हालात निर्मित होंगे। उन्होंने कहा है कि हमें अब यह देखना होगा कि कहां-कहां तालाबों में कॉलोनियां काटी गई हैं और नालों पर मकान कैसे बन गए हैं। 

बता दे कि यशोधरा का बयान इसलिए सरकार के सामने बड़ा सवाल है, क्योंकि मध्य प्रदेश में 15 साल से अधिक समय (15 महीनें की कमलनाथ सरकार को छोड़कर) बीजेपी की सरकार है और प्रदेश में भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। बावजूद इसके भू-माफियाओं का कहर प्रदेश में चरम पर है। भू-माफियाओं को टांगने, लटकाने की बातें पर करने वाले प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह भी इसको लेकर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। मालूम हो कि यशोधरा ने हालही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शिवपुरी का दौरा किया था। वे यहां से विधायक भी हैं। इसी दौरान उन्होंने ये सब बातें कहीं। वहीं, ये पहला मौका नहीं है जब यशोधरा अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हो, इस से पहले भी  बार अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button