Jabalpur में ऑक्सीजन की कमी : पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने CM शिवराज को दी ये करने की नसीहत, कहा अगर मदद करते है तो…

मध्यप्रदेश/जबलपुर : जबलपुर से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई लगातार अपनी सरकार को घेरे हुए हैं। हालही में उन्होंने मध्यप्रदेश में हो रही ऑक्सीजन की कमी को लेकर सवाल उठाए थे। इसी बीच अब उन्होंने जबलपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सीएम से मदद मांगी हैं।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन किया है कि वह जबलपुर में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए मदद करें, उन्होंने बताया कि आगरा से ऑक्सीजन का कंटेनर जबलपुर लाना है और उसको लाने में अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मदद करते हैं तो उससे जबलपुर में ऑक्सीजन का एक बड़ा प्लांट स्थापित हो जाएगा जिससे कि 2000 ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जा सकते हैं, जिससे कि ऑक्सीजन की कमी काफी हद तक कम हो सकती हैं।
इससे पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर सरकार पर सवाल उठाया था। साथ ही सीएम शिवराज से इसपर ध्यान देने की बात भी कही थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी कृपया ध्यान दें। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में महाराष्ट्र में 50000 मरीज थे और ऑक्सीजन 457 मेट्रिक टन खर्च हुई है वहीं मध्यप्रदेश में 5000 मरीजों पर 732 मेट्रिक टन ऑक्सीजन खर्च क्यों हुई?
यानी साफ तौर पर ऑक्सीजन की खपत महाराष्ट्र में 10 गुना मरीज ज्यादा होने के बावजूद मध्य प्रदेश से कम खर्च हुई। ट्वीट से साफ लग रहा है कि ऑक्सीजन की खरीदी में गड़बड़ी को लेकर अजय विश्नोई ने यह ट्वीट किया हैं।
बता दे कि बीजेपी विधायक अजय विश्नोई शिवराज सरकार में पहले स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और स्वास्थ्य महकमे की अच्छी खासी जानकारी रखते हैं। वहीं, ये पहला मौका नही है जब उन्होंने अपनी सरकार का घेराव किया हो। इस से पहले भी वो कोई बार अपनी सरकार के खिलाफ मुखर हुए हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर हैं। क्योंकि कोरोना वाकई बेकाबू होता जा रहा हैं। जिसके कारण कई लोग मर चुके हैं।




