कुक्षी : आगामी ईद एवं रक्षाबंधन का त्यौहार घर पर ही मनाएं- एसडीएम विवेक कुमार

संक्रमण को रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है
कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट – अगामी रक्षाबंधन एवं ईद सहित आने वाले पर्वों को लेकर पुलिस थाना कुक्षी में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में एसडीएम विवेक कुमार, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनोहर सिंह बारिया, तहसीलदार सुनील कुमार डावर, थाना प्रभारी कमल सिंह पवार, बीएमओ डॉक्टर अभिषेक रावत मुख्य नगरपालिका अधिकारी कर्मा के मार्गदर्शन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

एसडीएम विवेक कुमार ने कहा त्योहार खुशियों का पर्व होता है त्यौहार में परिवार के साथ खुशियां मनाएं कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक रूप से एकत्रित होकर त्यौहार ना मनाएं। वहीं उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सतर्कता एवं जागरूकता की आवश्यकता हैं। संक्रमण को रोकने के लिए शासन की दिए गए निर्देशों का पालन करें उपस्थित जनप्रतिनिधियों को प्रशासन द्वारा बताया गया त्यौहार को लेकर हम सभी सतर्क रहें त्यौहार में किसी भी प्रकार से रैली जुलूस का आयोजन ना किया जाए रक्षाबंधन के पर्व पर बाजार में भी भीड़ ना होने दें ईद के पर्व पर घर पर ही नमाज अदा की जाए त्योहार घर पर रहकर उत्साह के साथ मनाएं।
उन्होंने बताया संक्रमण की कोई जाति नहीं होती और ना ही कोई धर्म होता है इसलिए संक्रमण को लेकर सतर्कता होना आवश्यक हैं। वही संक्रमण को लेकर जनप्रतिनिधि जागरूकता का संदेश दे एसडीओपी मनोहर सिंह बारिया ने कहा आमजन जन आवश्यक कार्य पर ही बाहर निकले, सोशल डिस्टेंस का पालन करें मास्क लगाकर ही बाहर निकले बाजार बाजार में बाजार मे भीड़ न होने दे वही बैठक में एसडीएम विवेक कुमार द्वारा स्वास्थ विभाग के कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।




