सभी खबरें

भोपाल में 08 सितम्बर से केंद्र सरकार के खिलाफ किसान संघ का आंदोलन

  • किसान संघ ने किया आंदोलन का एलान
  • 08 सितम्बर से शुरू होगा आंदोलन
  • प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन

भोपाल/अंजली कुशवाह: किसानों की सरकार से नाराजगी खतम होने का नाम नहीं ले रही है. कृषि कानून पर तो किसानों का आंदोलन चल ही रहा है. इसी बीच मध्य प्रदेश में RSS से सम्बद्ध भारतीय किसान संघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है. किसान संघ का यह आंदोलन 8 सितंबर से शुरू होगा. इस आंदोलन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. ये आंदोलन केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में होगा. किसानों की फसलों के लागत मूल्य की मांग के लिए यह आंदोलन किया जाएगा.

सरकार किसानों से कर रही छलावा

किसान संघ के मुताबिक सरकार द्वारा कुछ फसलों के लिए पहले से ही दाम तय कर रखे है. सरकार का रवैया किसानों के लिए छलावा है. किसान चाहते हैं कि उनको समर्थन मूल्य नहीं बल्कि फसलों पर लागत मूल्य मिलना चाहिए.

केंद्र सरकार को दिए हैं सुझाव

मिली जानकारी के अनुसार किसान संघ द्वारा केंद्र सरकार के तीनों कानूनों में कमी हैं. इन कमियों को सुधारने के लिए किसान संघ द्वारा केंद्र सरकार को सुझाव दिए गए हैं. साथ ही किसान संघ का मानना हैं कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों में सुधार करना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button