भोपाल में इस दिन कांग्रेस करेगी किसानों की महापंचायत, दिग्विजय सिंह ने कही ये बात
.jpeg)
भोपाल में इस दिन कांग्रेस करेगी किसानों की महापंचायत, दिग्विजय सिंह ने कही ये बात
भोपाल:– मध्यप्रदेश में कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस ने किसानों के पक्ष में महपंचायत का ऐलान किया. जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी दी कि किस दिन किन जगहों पर महापंचायत की जाएगी.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिनांक 4 मार्च को रतलाम व धार ज़िलों में 5 मार्च को उज्जैन व शाजापुर में 6 मार्च को सिहोर व भोपाल में आयोजित ग़ैर राजनीतिक किसान विरोधी क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसान महापंचायत में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
यह लड़ाई किसानों की है मज़दूरों की है गरीब की है और आम आदमी की है क्योंकि यह सभी वर्गों का जन जीवन प्रभावित कर रहे हैं और केवल बड़े अरबपतियों को लाभ पहुँचा रहे हैं।
आइए हम हमारे अन्नदाताओं का सम्मान करें और उनका साथ दे कर उनका हौंसला बुलंद करें।

बता दें कि 26 नवंबर 2020 से देश भर में किसानों का आंदोलन जारी है. किसानों की मांग है कि कृषि कानून को खत्म किया जाये तो वहीं सरकार कानून को खत्म करने के पक्ष में नहीं है.
.jpg)

.jpg)
.jpg)
