सभी खबरें

किसान आंदोलन : टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान ने किया सुसाइड

किसान आंदोलन : टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान ने किया सुसाइड
नईदिल्ली/राजकमल पांडे। टिकरी बॉर्डर पर पंजाब के एक और किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले किसान ने प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भी छोड़ा है। पत्र का कुछ हिस्सा टाइप किया जबकि कुछ हिस्सा पेन से लिखा गया है। फिलहाल पुलिस पहले से टाइप करके लाए गए इस पत्र की जांच कर रही है। अब तक इस आंदोलन में 30 से ज्यादा किसानों की मौत आत्महत्या और ठंड की वजह से हो चुकी है। जिस वकील ने जहर निगला उसकी मौत उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में हो गई।

सुसाइड करने वाले किसान की पहचान फाजिल्का के अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह किसान होने के साथ-साथ वकील भी थे। PM को लिखे खत में उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री कुछ लोगों के ही बनकर रह गए। तीनों कृषि बिल किसान, मजदूर और आम आदमी का जीवन तबाह कर देंगे। किसानों, मजदूर और आम आदमी की रोजी-रोटी मत छीनो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button