सभी खबरें

खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी 

  • गाय बचाने के चक्कर में पलटी MLA की कार। 
  • विधानसभा मीटिंग में शामिल होने के लिए भोपाल जाते समय हुआ हादसा, सभी सुरक्षित। 

मध्यप्रदेश/भोपाल :- भोपाल में सोमवार को भाजपा विधानसभा की शासकीय बैठक का आयोजन होना है जिसके लिए सभी विधायक और मंत्री बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल को रवाना हुए थे। इसी बीच खबर आई की आज सुबह 7:30 बजे खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा अपने निजी वाहन से बैठक में शामिल  होने के लिए रवाना हुए थे की बीच रास्ते में ही उनका वाहन पलट गया। गनीमत है की किसी को भी नुक्सान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है की घटना देवास जिले के कन्नौद के पास की है  जहां सामने गाय जाने से संतुलन बिगड़ा और वहां खाई में जा गिरा। 

वाहन में विधायक देवेंद्र वर्मा सहित उनके पिए गिरिराज सिंह और उनके सुरछा कर्मी भी सवार थे। इस दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोट आई है बांकी अन्य सभी लोग सुरक्षित है। हादसे के बाद वे दूसरे वाहन से भोपाल के लिए रवाना होगए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button