सभी खबरें

खंडवा लोकसभा सीट : BJP का बड़ा दांव, भितरघात की संभावनाओं को देखते हुए इन नेताओं को सौंपी अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल : मध्यप्रदेश की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल सीट खंडवा की लोकसभा मानी जा रही है। इस सीट को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहीं है। इसी सिलसिले में भाजपा ने इस सीट के लिए 12 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। जिसकी घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कर दी है। 

 

 

इस समिति में संयोजक एवं दो सह संयोजकों के साथ 9 सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा को चुनाव संचालन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस तथा भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हर्षवर्धन सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य नेताओं को भी इसमें शामिल किया गया हैं। 

खास बात ये है कि इस टीम में उन नेताओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने टिकट मांगी थी या जिनका नाम चर्चा में बना हुआ था। सुत्रों की मानें तो इस टीम को जातिगत समीकरणों और भितरघात की संभावनाओं को देखते हुए गठित किया गया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button