सभी खबरें

खंडवा लोकसभा सीट : BJP इस दिग्गज नेत्री पर खेल सकती है दांव, दावेदारी में ये दो नाम आगे

मध्यप्रदेश/खंडवा : मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान के निधन के बाद से रिक्त हो गई हैं। जिसके बाद वहां पर लोकसभा उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर दोनों प्रमुख दलों ने इसकी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। 

एक तरफ जहां कांग्रेस की तरफ से पूर्व मंत्री अरुण यादव (arun yadav) ने खंडवा लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी पेश की हैं। तो वहीं दूसरी तरफ BJP में भी उम्मीदवार तलाशने की शुरुआत की जा चुकी हैं।

खबरों की मानें तो खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए BJP की तरफ से अर्चना चिटनीस या फिर हर्षवर्धन सिंह चौहान को मुख्य चेहरा बनाया जा सकता हैं।।हालांकि, सूत्रों की माने तो बीजेपी की वरिष्ठ महिला नेता अर्चना चिटनिस को खंडवा लोकसभा उपचुनाव में दावेदार बनाया जा सकता हैं। इतना ही नहीं चर्चाओं की माने तो अर्चना चिटनिस सुमित्रा ताई के विकल्प बनने की कोशिश में लगी हैं।

इसके अलावा खंडवा के नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बीजेपी संगठन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताया हैं। 

कहा जा रहा है कि अर्चना चिटनीस इन दिनों संगठन के कार्य में काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। कई मामलों में उन्हें Active देखा गया हैं। जबकि खंडवा सहित अन्य जिलों में हर्षवर्धन सिंह चौहान कभी सक्रिय नहीं दिखे हैं। अभी फिलहाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में देखा जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में हर्षवर्धन सिंह चौहान को खंडवा का चेहरा बनाने से पहले बीजेपी कई मुद्दों पर चर्चा कर सकती हैं।

इधर, कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई हैं। अरुण यादव ने कहा कि खंडवा लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है, अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह जरूर खंडवा से चुनाव लड़ेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button