सभी खबरें

केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धूम, तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड्स

बॉलीवुड डेस्क : केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पे पहले ही दिन ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं थी। केजीएफ 2 ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और बाहुबली को पछाड़ते हुए पहले दिन पे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। बता दे कि फ़िल्म ने पहले दिन  बॉक्स ऑफिस पर करीब 138 करोड़ की कमाई कर डाली है। 

साल 2018 में रिलीज़ हुई केजीएफ चैप्टर 1 के बाद लोगों को इसके दूसरे चैप्टर का बेसब्री से इंतज़ार था। कॉविड — 19 को देखते हुए इस फ़िल्म की रिलीज़ को कई बार टाला गया। रॉकिंग स्टार यश और संजय दत्त की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पे आग लगा दी है। दर्शकों को ये फ़िल्म बेहद पसंद आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button