सभी खबरें

मध्य प्रदेश/ कटनी में ट्रक और कार की टक्कर से 3 की मौके पर ही हुई मौत, 4 घायल

 

कटनी: यह घटना कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र की है जहां देर रात तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर हो गई। और मौके पर ही कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई तथा 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों ने घायलों को कार से किसी तरह निकाला और साथ ही पुलिस-एंबुलेंस को सूचना दी।

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे कटनी जिले के बड़वारा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राखड़ से भरा ट्रक कटनी जा रहा था और कार कटनी से बाहर जा रही थी। राहगीरों ने बताया कि कार तेज रफ़्तार से जा रही थी और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला, इसी दौरान दोनों के आमने-सामने आने की वजह टक्कर हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं  जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है। जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button