
कटनी : साइकिल से ट्रैफिक प्वाइंटों की सरप्राइज जांच करने पहुंचे ट्रैफिक टीआई
किसी भी हाल में नो एंट्री के दौरान शहर में वाहनों का प्रवेश न दिए जाने की बात कही
द लोकनीति डेस्क कटनी( ढीमरखेड़ा)
कटनी। शुक्रवार की सुबह ट्रैफिक टीआई कुछ अलग ही अंदाज में दिखे। हाथों पर साइकिल का हैंडल, सिर पर हेलमेट, मुंह पर मास्क, आंखों पर चश्मा और ट्रेफिक प्वाइंटों की टटोलते हुए नब्ज। जी हां यह नजारा था मॉडल रोड का जहां पर ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्गव ने ट्रैफिक पॉइंटों की सरप्राइज विजिट की। शहर में नो एंट्री के दौरान कई बार भारी वाहनों का प्रवेश हो जाता है। कई बार लापरवाही सामने आती है। इसको लेकर प्वाइंटों में तैनात कर्मी किस तरह से ड्यूटी कर रहे हैं इसकी सरप्राइज विजिट की।
आज ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्गव ने साइकिल से मॉडल रोड पर बने ट्रैफिक प्वाइंट्स पर पहुंचे जहां पर देखा कि किस तरह से यातायात कर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए कहा। किसी भी हाल में नो एंट्री के दौरान शहर में वाहनों का प्रवेश ना दिए जाने की बात कही। साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने सेहतमंद रहने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में फिटनेस पर विशेष ध्यान देना होगा। लोगों को साइकिलिंग, योग व्यायाम आदि करना चाहिए सभी कर्मचारियों को भी अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देना होगा।