सभी खबरें

कटनी : स्लीमनाबाद में पटवारी अशोक खरे रिश्वत लेते चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे

स्लीमनाबाद पटवारी अशोक खरे रिश्वत लेते चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे
लोकायुक्त जबलपुर की कार्रवाई : सरकारी ख़सरे में बेजा कब्ज़ा हटवाने के एवज में मांगे थे 30 हज़ार 
पटवारी कार्यालय में 10 हजार की पहली क़िस्त लेने वाला था 
कटनी :
लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को कटनी जिले की स्लीमनाबाद  तहसील के एक पटवारी को उसी के कार्यालय में रूपये 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पटवारी रिश्वत की रकम अपने साथी के माध्यम से ले रहा था। लोकायुक्त यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर की थी। पटवारी शासकीय हल्के में बेजा कब्जे को हटाने के एवज में संबंधित से 30000 रूपये की मांग कर रहा था। पहली किस्त के रूप में रूपये 10000 संबंधित व्यक्ति पटवारी को देने वाला था उसी समय लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। 
यह है पूरा मामला। ….. 
लोकायुक्त DSP जे पी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पड़वार निवासी संतोष साहू पिता छोटे लाल साहू ने शिकायत की थी कि ग्राम पड़वार में शासकीय खसरा में बेजा कब्जा न हटाने के एवज में  30 हजार की मांग पटवारी हल्का न . 62 ग्राम पड़वार द्वारा की जा रही थी ।शिकायत के बाद बुधवार को लोकायुक्त ने पटवारी कार्यालय स्लीमनाबाद विद्युत वितरण केंद्र के पीछे पटवारी अशोक खरे व सह आरोपी नजीर पिता बक्स उम्र 30 वर्ष निवासी छपरा के माध्यम से पहली किश्त के रूप मे 10 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा।उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पटवारी अशोक खरे ने उक्त राशि प्राइवेट व्यक्ति सह आरोपी नजीर को दिलाई थी।जिसे लोकायुक्त ने रंगे हाथ धर लिया है। कारवाई के दौरान लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक जे पी वर्मा, निरीक्षक स्वप्निल दास ,आरक्षक दिनेश दुबे, आरक्षक अमित मंडल, आरक्षक विजय सिंह बिष्ट, आरक्षक चालक जीत सिंह की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button