सभी खबरें

ARTICLE 370 हटने के बाद कश्मीर में पड़ गया पर्यटकों का सूखा, सरकार की सामान्य स्थिति की बात निकली झूठी

{PHOTO: HARSHHOLIDAYS.CO.IN}

नई दिल्ली। Article 370 के हटने के बाद से जम्मू कश्मीर में पर्यटकों का सूखा पड़ गया था. एक RTI के तहत जानकारी मिली है कि अगस्त 2019 से दिसंबर 2019 के बीच 86 प्रतिशत कम पर्यटक घाटी में आये.

द वायर को RTI से मिली जानकारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ है. कश्मीर पर्यटन विभाग के अनुसार अगस्त 2019 से दिसंबर 2019 के बीच केवल 43,059 पर्यटक ही कश्मीर आये थे. जबकि इन्ही महीनों में साल 2018 में 3,16,424 पर्यटक आये थे.

ये है महीनेवार पर्यटकों के आंकड़े-

महीने का नाम पर्यटकों की संख्या(2019) पर्यटकों की संख्या(2018) पर्यटकों की संख्या(2017)
AUGUST 10130 85534 164395
SEPTEMBER 4562 103195 135751
OCTOBER 9327 55951 133071
NOVEMBER 12086 33720 112300
DECEMBER 6954 38024 65837

ये आंकड़े सरकार की उस बात की पोल खोल रहे हैं जिसमें सरकार ने कहा था कि घाटी में स्थिति सामान्य है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी संसद में बोलते हुए कहा था कि अनुच्छेद 370 के हटने से घाटी में पर्यटन विभाग पर कोई खास असर नहीं पड़ा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button