कोरोना में आम जन को मिली पाबन्दी, "शिव राज" में भाजपा को छूट! गणेश उत्सव नहीं पर "भाजपा" के "राजनैतिक उत्सव" मनेंगे:-कमलनाथ
.jpeg)
गणेश उत्सव पर कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना, कोरोना में आम जन को मिली पाबन्दी, “शिव राज” में भाजपा को छूट!
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- आप संपूर्ण देश में गणेश उत्सव का त्यौहार मनाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लोग गणेश उत्सव का त्योहार मनाते हैं. पर इस कोरोनावायरस के चलते त्योहार की चमक फीकी पड़ गई. वही आज गणेश उत्सव पर कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है.कमलनाथ ने कहा कि गणेश उत्सव केेेे त्योहार पर आमजन को तो पाबंदियों में रखा गया हैै पर भाजपा के नेता मंत्रियों पर कोई पाबंदी नहीं,
गणेश चतुर्थी की प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस कोरोना महामारी में पूरे प्रदेश में जनता के लिये तो लॉकडाउन रहा लेकिन भाजपा के राजनैतिक उत्सव इस दौरान निरंतर चलते रहे , प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता गया , अब हम 50 हज़ार के पार पहुँच गए है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1297040477921792000?s=19

गणेश चतुर्थी के उत्सवों के आयोजन के लिये कोरोना महामारी को देखते हुए आमजन के लिये तो कोई छूट नहीं लेकिन इस दौरान भी भाजपा के राजनैतिक उत्सव – आयोजन जारी रहेंगे।
रविवार के लॉक डाउन में भी भाजपा को खुली छूट ?
सत्ता का ऐसा दुरुपयोग पहली बार देखा , जहाँ आमजन के लिये ही सिर्फ़ नियम , धार्मिक स्थलों के लिये व धार्मिक आयोजनो पर भी रोक लेकिन भाजपा नेताओ के लिये कोई नियम नहीं , उन्हें हर कार्यक्रम के लिये पूरी छूट ?
कोरोना संक्रमण भले बढ़ता रहे ?
भगवान श्री गणेश इन्हें सदबुद्धि प्रदान करे व प्रदेश वासियो को स्वस्थ रखे।
यही कामना।





