कमलनाथ कैसे सुलझाएंगे राजस्थान की कलह, जो नहीं बचा सके अपनी सरकार! कमलनाथ को मिली डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी
.jpeg)
कमलनाथ कैसे सुलझाएंगे राजस्थान की कलह, जो नहीं बचा सके अपनी सरकार! कमलनाथ को मिली डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राजस्थान की सियासत का डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी मिली है. बताते चलें कि इन दिनों राजस्थान में सियासत जारी है. लगातार यह बात सामने आ रही है कि सचिन पायलट अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं.
यह बात सामने आ रही है कि जल्द ही राजस्थान कैबिनेट का विस्तार होगा और कुछ अहम लोगों को पद दिए जाएंगे. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने 2 दिन पहले सीएम अशोक गहलोत से बात की है और दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी एक्टिव हो गए हैं पायलट के दिल्ली जाने पर कमलनाथ की उनसे फोन पर बात की हुई थी.
पी चिदंबरम समेत कई दिग्गज केंद्रीय मंत्री भी पायलट का समर्थन कर चुके हैं.
वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ के समर्थक सज्जन सिंह वर्मा ने पार्टी में सेकंड लाइन लीडरशिप की वकालत की है उन्होंने कहा है कि पार्टी को सचिन पायलट की जरूरत है और सचिन इस योग्य है.
बताते चलें कि अगले साल कई राज्यों में चुनाव होने हैं ऐसे में सचिन पायलट का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी कर सकती है.


.jpeg)

