MP : खुलेंगे स्कूल! शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश… ये क्या अनिवार्य
मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी हैं। कोरोना केसेस में भारी गिरावट देखी जा रहीं हैं। जिसके चलते अब प्रदेश धीरे धीरे अपने पुराने अवतार में आ रहा हैं। लॉक डाउन के बाद से अनलॉक की प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई हैं।
इसी सिलसिले में अब मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए अच्छी खबर हैं। दरअसल मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने की शुरुआत हो रही हैं। जिसके आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि अभी बच्चों को स्कूल आने की इजाजत नहीं होगी। उनकी कक्षा में ऑनलाइन तरीके से ही संचालित होगी लेकिन सभी शिक्षक और कर्मचारी का स्कूल आना अनिवार्य होगा।
बता दे कि प्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों में 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के सभी स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी का आना अनिवार्य कर दिया गया हैं। सभी स्कूल में नियमित कक्षा संचालित नहीं होगी लेकिन ऑनलाइन कक्षा नियमित रूप से संचालित होती रहेगी।
वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरोना कमी को देखते हुए प्रतिबंधों से राहत दी जा रही हैं। इस संबंध में नए दिशा निर्देश सभी जिलों को भेजे गए हैं। इस दौरान राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होगी।