कमलनाथ ने आज शाम को बुलाई विधायक दल की बड़ी बैठक, बनाई जाएगी ये रणनीति

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र कल यानी 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा हैं। ये सत्र 9 से 12 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र से पहले राजधानी भोपाल में आज पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने निवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई हैं। कमलनाथ की अध्यक्षता में ये बैठक शाम 7 बजे शुरू होगी।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सदन में सरकार को किस तरह घेरना है इसको लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। मंहगाई, आदिवासियों का मुद्दा, महिला अपराध, जैसे मुद्दों पर भी प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगा। बता दे कि इस से पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई हैं। जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीसीसी चीफ कमलनाथ के अलावा सभी दलों के भी मौजूद रहेंगे। नेताओं से सत्र संचालन को लेकर अहम चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में विधानसभा से जुड़े कुछ और अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती हैं।




