15 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के इस अपमान पर यह देश भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगा :- CM कमलनाथ 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के इस अपमान पर यह देश भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगा :- CM कमलनाथ 

भोपाल / विवेक पाण्डेय :- भाजपा की भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को राष्ट्रभक्त वाले कथित बयान पर आक्रामक होते हुए CM कमलनाथ ने भाजपा की साध्वी पर की गई कार्यवाही को नाकाफी बताया है। 
साथ ही उन्होंने कहाँ की यह कार्यवाही दिखावा व नाकाफी है। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने धड़ाधड़ तीन ट्वीट कर अपनी बात पेश की :-

  • 1 ) भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के संसद में गोडसे को लेकर दिये गये बयान पर भाजपा नेतृत्व की उन्हें दोषी मान की गयी कार्यवाही दिखावटी व नाकाफ़ी। उनकी बड़ी गलती की सज़ा काफ़ी छोटी।
  • 2 ) यदि भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को ग़लत मान उन्हें दोषी माना है और उनके बयान को वो निंदनीय बता रही है तो उनके इस आचरण पर उनकी सदस्यता  समाप्ति की कार्यवाही होना चाहिए,
  • 3 ) उन्हें तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना जाना चाहिये और पूरे देश से उनकी पार्टी की सांसद के इस कृत्य के लिये माफ़ी माँगना चाहिये।अन्यथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के इस अपमान पर यह देश भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगा।

आपको बता दें की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर उन्हें केंद्रीय रक्षा समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। 
साथ ही भाजपा ने उनके केंद्रीय पार्टी की बैठक में आने पार रोक भी लगा दी है। 
परन्तु विपक्ष उनको सांसद के पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। 
अब देखना यह है की विपक्ष की यह मांग पर जिम्मेदार क्या फैंसला लेते हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।