खोजें

कमलनाथ का जन्मदिन आज, सीएम शिवराज समेत अन्य नेताओं ने दी बधाई

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ का आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे है। कमलनाथ के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। वहीं बीजेपी-कांग्रेस के तमाम नेता भी कमलनाथ को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सीएम शिवराज सिंह चोहान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”माननीय कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान महाकाल से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।” वहीं कमलनाथ के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- पिता जी आपको जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ!!

पीसी शर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- ”मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’ बाबा महाकाल से आपके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना हूं।”

Exit mobile version