कमलनाथ बोले – मैं खुशहाल मध्यप्रदेश के नवनिर्माण के लिए वचनबद्ध हूं

कमलनाथ ने कहा है कि वो मध्य प्रदेश को खुशहाल बनाने और विकास के पथ पर ले जाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, खुशहाल मध्यप्रदेश के नवनिर्माण के लिए मैं वचनबद्ध हूँ। कांग्रेस सरकार “बेटी विवाह योजना” प्रारंभ करेगी और बेटियों को विवाह पर “1 लाख 1 हज़ार” की सहायता देगी। सामग्री देने के स्थान पर पूरी राशि खाते में दी जाएगी ताकि बेटियां धनराशि का सदुपयोग अपने परिवार के लिए अपनी इच्छा से कर पाएं। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने अन्य ट्वीट में लिखा कि, “खुशहाल किसान–खुशहाल मध्यप्रदेश” मेरा मिशन है और इसे साकार करने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार किसानों को सिंचाई की भरपूर सुविधा देने के लिए 5 एचपी तक के पंप का बिजली बिल माफ और 10 एचपी तक का बिल हाफ करेगी।अब हर खेत में हरियाली छाएगी और किसान भाइयों की फसल लहलहाएगी। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।
बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने नारा दिया है “कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी। खुशहाल किसान–खुशहाल मध्यप्रदेश” मेरा मिशन है और इसे साकार करने के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार किसानों को सिंचाई की भरपूर सुविधा देने के लिए 5 एचपी तक के पंप का बिजली बिल माफ और 10 एचपी तक का बिल हाफ करेगी।अब हर खेत में हरियाली छाएगी और किसान भाइयों की फसल लहलहाएगी। कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।” कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश का हर परिवार खुशहाल रहे इसीलिए ये नारा दिया गया है।




