खोजें

कमलनाथ बोले – पहले शिवराज बताएं 18 साल में उन्होंने क्या किया, फिर मैं…

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

सागर जिले के जैसीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि, शिवराज जी पहले आप बताइए 18 साल में क्या किया और फिर मैं बताऊंगा 15 महीनों में मैंने क्या किया। शिवराज सिंह के बारे में मैं क्या कहूं उनकी घोषणा मशीन 22 साल से चली आ रही है और 5 महीनों में तो डबल स्पीड से चल रही है। जहां नदी नहीं होती वहां ये पुल की घोषणा कर जाते हैं। ये शिवराज सिंह जी हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, बुंदेलखंड वीरों की भूमि है , सुर्खी जैसीनगर आया हूँ और यह भ्रष्ट्राचार और अत्याचार का केंद्र बन गया है। सभी कान खोलकर सुन लें कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं है 2023 का मॉडल है। उन्होंने कहा कि, 40 दिन बाद कमलनाथ की न्याय की चक्की चलेगी और जो भ्रष्ट्राचार और अत्याचार वाले थे सोच लें क्या-क्या होगा कैसे होगा।

कमलनाथ ने कहा कि, शिवराज जी अच्छे एक्टर है ,उन्हें मुंबई जाकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। हर चुनाव अलग होता पर जो 17 तारीख को चुनाव है वो मध्यप्रदेश का भविष्य बनाने वाला चुनाव है। पीसीसी चीफ ने अपने पुराने अंदाज में कहा कि, मैं राजा, महाराजा, मामा नहीं हूँ, मैं जनता से भाई का रिश्ता निभाऊंगा। जिनके भी मकान टूटे हैं ,उनके साथ न्याय होगा और फिर से उनका मकान बनाया जाएगा और उससे भी अच्छा मकान बनाया जाएगा।

Exit mobile version