सभी खबरें

उपचुनाव से पहले कमलनाथ का मास्टर प्लान, तैयार किया ये कैबिनेट, महाराज के लिए बनेगा मुसीबत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhy Pradesh) की 25 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले जहां सरकार कांग्रेस (Congress) को घेरी हुई है, वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा (BJP) को घेरने के लिए एक मास्टर प्लान (Master Plan) बनाया हैं। 

दरअसल, भाजपा पूर्व की कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर यह आरोप लगाते आई है की कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) के दौरान मंत्रालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया था। 15 महीनों तक मंत्रालय से जमकर भ्रष्टाचार किया गया। 

अब इन्ही आरोपों का जवान देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (PCC Chief Kamalnath) ने बड़ा प्लान तैयार किया हैं। बता दे कि अब कांग्रेस, शिवराज सरकार (Shivraj Government) के मंत्रियों पर नजर रखने के लिए शैडो कैबिनेट बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निर्देश जारी किए हैं। 

खास बात ये है कि यह शैडो कैबिनेट कांग्रेस से बीजेपी में गए सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक मंत्रियों पर पैनी नजर रखेगा। उनके कामकाज की हर छोटी से छोटी चूक को भी नोटिस किया जाएगा। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी इस बात को साफ़ कहा हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button