चलो बुलावा आया है! महाकाल दर्शन के बाद "महाराज" को दिल्ली से आया कॉल, 3.30 बजे की इंदौर से फ्लाइट, 15 महीने के इंतजार के बाद मंत्रालय में एहतराम तय।

चलो बुलावा आया है!महाकाल दर्शन के बाद “महाराज” को दिल्ली से आया कॉल, 3.30 बजे की इंदौर से फ्लाइट, 15 महीने के इंतजार के बाद मंत्रालय में एहतराम तय।
नई दिल्ली:- मोदी कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार चर्चा चल रही है इसी बीच आज मंगलवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली से बुलावा आ गया. राधे चले कि आज ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन में महाकाल दर्शन हो गए थे जिसके बाद उन्हें कॉल आया और 3:30 बजे वह इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली को रवाना होंगे.
ज्योतिरादित्य सिंधिया वह दिग्गज नेता है जिनकी वजह से मध्य प्रदेश में सत्ता पलट हुआ.
कमलनाथ की सरकार महज 18 महीने में गिर गई और फिर शिवराज सिंह चौहान की सरकार वापस से बनी. ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 22 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए.
ऐसे में उनका मोदी कैबिनेट में मंत्री पद मिलना तय है.
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को रेल मंत्रालय दिया जा सकता है.
फिलहाल देखना होगा कि किस मंत्री को कौन सा पद मिलेगा.



