सभी खबरें

राहुल गांधी को लेकर ये क्या बोल गए "महाराज", बन गया चर्चा का विषय

 दिल्ली/ आयुषी जैन – कभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खास दोस्तों में रहे भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनपर बिना नाम लिया करारा निशाना साधा हैं। दरअसल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के तेवर बदल गए हैं। वो लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला बोल रहे हैं। फिर चाहे वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ हो या फिर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी। 

 

हालही में अपने गढ़ ग्वालियर पंहुचे भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। लेकिन सिंधिया ने उनका नाम लिए बिना ही उनपर निशाना साधा। वहीं, उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। 

 

सिंधिया ने राहुल गांधी की सोच को टिप्पणी करने तक सीमित बताया। वहीं सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उनकी सोच को लेकर कहा कि, पीएम विकास और सुरक्षा वाली सोच रखते हैं।

 

सिंधिया ने कहा कि महामारी के वक्त देश की जनता के बीच प्रधानमंत्री ने सुरक्षा का वातावरण बनाया है, अस्पतालों में मरीजों के लिए बिस्तर से लेकर प्लाज्मा एवं आधुनिक दवाईयों की उपलब्धता कराई है, जिससे लोगों की जान बच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button