सभी खबरें

कांग्रेस करेगी घृणित राजनीति के साथ प्रहार, हम उन्हें ईट का जवाब पत्थर से देंगे:- ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस करेगी घृणित राजनीति के साथ प्रहार, हम उन्हें ईट का जवाब पत्थर से देंगे:- ज्योतिरादित्य सिंधिया

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- कल प्रदेश में हुई वर्चुअल मीटिंग के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि उपचुनाव जीतने के लिए कॉन्ग्रेस घृणित राजनीति कर सकती है. जिसके लिए हम सभी को तैयार रहने की जरूरत है. हम उनके ईट का जवाब पत्थर से देंगे.

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जीत का पहला सूत्र है जीतने का मन बनाना. और हम सभी को जरूरत है सबसे पहले मन बनाने. अगर हमने मन में ठान लिया तो जीत निश्चित है. 

 रविवार को 11 सीटों की वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए. सिंधिया ने इस बैठक के दौरान कहा कि कोविड-19 के दौरान हमें जनता को सरकार-सरकार का फर्क समझाना होगा. जनता से यह बात पूछी जाएगी उन्हें वादाखिलाफी वाली दिग्विजय और कमलनाथ की जोड़ी पसंद है या भाजपा की विकास को समर्पित संयुक्त टीम.. 

 सरकार को जनता ही तय करेगी.. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार भाजपा पर निशाना साधते हुए यह बात कहती है कि उप चुनाव में जनता यह दिखा देगी कि प्रदेश में किसने ज्यादा काम किया है. 

 वहीं बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैदान में उतरने से पहले सभी चीजों का विश्लेषण कर लें. 

 अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा की क्या स्थिति रहती है.. किसका पलड़ा भारी होगा..? 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button