जेपी नड्डा 10 नवंबर को जारी करेंगे पार्टी का घोषणा पत्र

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 10 नवंबर को एमपी की राजधानी भोपाल आएंगे। वह यहां भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र महिला और युवाओं पर केंद्रित होगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के वादे शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में हर परिवार से एक सदस्य को रोजगार देने की गारंटी दे सकती है। पार्टी का घोषणा पत्र दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में तैयार हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी ने एक माह तक घोषणा पत्र समिति के जरिए समाज के अलग-अलग वर्ग से सुझाव लिए थे। सुझाव लेने के लिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मत पेटियां भी लगाई गई थीं। बता दें कि भाजपा की घोषणा पत्र समिति के प्रमुख पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, सह प्रमुख प्रभात झा, दो सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी कविंद्र कियावत और एसएनएस चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




