JP Nadda ने देवेंद्र फडनवीस के करीबी नेता को सौंपी ये अहम ज़िम्मेदारी, चुनाव को देखते हुए की एक और नियुक्ति

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र में पिछड़ा वर्ग से आने वाले बड़े नेता चन्द्रशेखर बावनकुले को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। जेपी नड्डा ने उन्हें महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। चंद्रशेखर बावनकुले देवेंद्र फडनवीस के करीबी माने जाते हैं वे अभी विधान परिषद् सदस्य है।

इसके अलावा जेपी नड्डा ने एक और नियुक्ति की, उन्होंने विधायक आशीष शेलार को मुंबई महानगर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा की जगह लेंगे जबकि चंद्रशेखर बावनकुले चंद्रकांत पाटिल की जगह लेंगे।

बता दे कि कुछ दिन पहले ही जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा माने जाने वाले बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

कहा जा रहा है कि BJP उन राज्यों पर फोकस कर रही है जहाँ आने वाले समय में चुनाव होने है और इसी हिसाब से संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव कर रही है। छत्तीसगढ़ के बाद अब पार्टी ने महाराष्ट्र की तरफ रुख किया है। खास बात ये है कि दोनों ही राज्यों में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के नेताओं को तरजीह दी है।

Exit mobile version