सभी खबरें

जीतू पटवारी ने की वाणिज्य कर मंत्री के इस्तीफे की मांग, ये है बड़ी वज़ह

जीतू पटवारी ने की वाणिज्य कर मंत्री के इस्तीफे की मांग, ये है बड़ी वज़ह

 

 

मध्य प्रदेश में लगातार शराब माफिया बढ़ते जा रहे हैं.वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा के क्षेत्र मंदसौर में ज़हरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर जगदीश देवड़ा के इस्तीफे की मांग की है.

 पटवारी ने कहा कि पहले उज्जैन में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हुई जिसमें लगातार मजदूर थे.मुख्यमंत्री ने कहा था कि शराब माफिया यहां से भाग जाए नहीं तो 10 हाथ नीचे गड्ढे में गाड़ दूंगा.

 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में अवैध शराब बिक्री का जाल पूरे प्रदेश में फैलता जा रहा है.पूर्व में उज्जैन मुरैना ग्वालियर और भिंड में हम जहरीली शराब से मौतों की घटनाएं देख चुके हैं. अब मंदसौर में आबकारी मंत्री के क्षेत्र की घटना सामने है.

 

 इसके साथ ही मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर कराने की मांग जीतू पटवारी ने सरकार से की है.

 पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि प्रदेश में सोयाबीन के बजाय किसानों ने मक्के की बुवाई ज़्यादा की है, और उसकी उपज भी काफी अच्छी हुई है इसीलिए किसानों को फसल आने के बाद भटकना न पड़े और उन्हें सही समय पर सही मूल्य मिल सके.

 जल्दी ही मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय लिया जाए जिससे किसानों को फसल का उचित मूल्य मिल सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button