2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

मतदान की तारीख:30 नवंबर, 7, 12, 16 और 20 दिसंबर
81 सदस्‍यीय झारखंड विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो गई है। पांच चरणों में होने वाले ये चुनाव 30 नवंबर, 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर के आखिरी सप्‍ताह में खत्‍म हो जाएगा।

मतदान की तारीख:30 नवंबर, 7, 12, 16 और 20 दिसंबर

81 सदस्‍यीय झारखंड विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो गई है। पांच चरणों में होने वाले ये चुनाव 30 नवंबर, 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर के आखिरी सप्‍ताह में खत्‍म हो जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद पार्टी के रघुवर दास ने 28 दिसंबर, 2014 को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2014 में भी राज्‍य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। वर्तमान विधानसभा में भाजपा के 49 सदस्‍य, हेमंत सोरेन के नेतृत्‍व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा के 17 सदस्‍य और कांग्रेस के 5 सदस्‍य हैं। बाकी सीटें अन्‍य छोटे दलों और निर्दलीयों के पाले में हैं। राज्‍य में एकसदनीय विधायिका है, यानी यहां विधान परिषद नहीं है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।