3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Jharkhand: हेमंत सोरेन के अलावा Congress-RJD के ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, यहां जानें नाम

Jharkhand: हेमंत सोरेन के अलावा Congress-RJD के ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, यहां जानें नाम 

झारखंड से खाईद जौहर की रिपोर्ट – आज झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 2.10 बजे मोरहाबादी मैदान राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। इसको लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आम से लेकर खास लोग इस समारोह में हिस्सा लेंगे। 

जानकारी के मुताबिक, इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित राजनीतिक, सामाजिक और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी। 

बता दे कि मुख्यमंत्री पद के अलावा कांग्रेस और राजद (RJD) के नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। जिसमें कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद (RJD) के सत्यानंद भोक्ता शामिल हैं। ये तीनो भी हेमंत सोरेन के साथ शपथ लेंगे। 
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।