सब जेल सिहोरा में बन्दियों को जेलर नायक ने बांधी राखियां…

जबलपुर/सिहोरा से सतेंद्र तिवारी की रिपोर्ट – कोरोना संक्रमण के चलते जेलों में इस बार रक्षाबंधन पर बन्दियों की बहिनें जेल पर राखी बांधने नहीं पहुँच सकी। लेकिन जेलर दिलीप नायक द्वारा अनूठी पहल करते हुए खुद ही बन्दियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।
बन्दियों के लिए विशेष रूप से जेलर नायक की पत्नी निधि नायक एवं उनकी बच्चियों द्वारा घर पर ही एक माह पहले से ही लगभग डेढ़ सौ राखियां बनाई गई एवं उन्हें कई बार सेनेटाइज्ड किया गया जिससे किसी संक्रमण का खतरा न रहे। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बन्दियों के लिए उपहार स्वरूप भेंट कीं जिन्हें जेलर नायक एवं स्टॉफ द्वारा कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए बन्दियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा एवं जेल पर ही स्वयं मिठाई बनवाकर बन्दियों का मुँह मीठा कराया।
जिसके फलस्वरूप बन्दियों से अपराध विमुख होने व जेल में अनुशासित रहते हुए खुश रहने का वचन लिया। इस अनौखी पहल से बन्दियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। एवं बन्दियों को रक्षाबंधन पर्व पर बहिनों की कमी महसूस नहीं हुई। कोरोना काल में जेलर नायक द्वारा किया गया जेल में अद्वितीय उत्साहजनक कार्य वास्तव में सराहनीय हैं।




