जबलपुर : मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करवाने पर युवक की हत्या

मध्यप्रदेश/जबलपुर: जबलपुर में एक युवक की डंपर से कुचल कर हत्या कर दी गई हैं क्योंकि युवक ने मारपीट के आरोपियों की शिकायत थाने में की जिसके कारण आरोपियों ने युवक की थाने से लौटते समय ही हत्या कर दी. आरोपी कच्ची शराब और रेत बेचते हैं. आरोपियों ने शराब पीकर युवक के घर के सामने हंगामा किया और युवक के मना करने पर आरोपियों और युवक के बीच विवाद हुआ था.
यह घंटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे जबलपुर के चूल्हागोलाई स्थित डीपीएस स्कूल मोड़ के पास हुई. नारायणपुर गांव निवासी शिवम कुशवाहा (26) के घर के सामने अन्नी पांद्रो, मिलन, राजेश, सुनील और एक अन्य शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. शिवम ने आरोपियों को घर के सामने हंगामा करने पर मना किया था जिससे इस बात को लेकर सोमवार शाम को शिवम का सुनील और उसके मामा से विवाद हुआ और आरोपियों ने विवाद के दौरान मारने की कोशिश करते हुए हत्या करने की धमकी दी थी। इसी विवाद की शिवम कुशवाहा ने तिलवारा थाने में शिकायत की.
लेकिन डीपीएस स्कूल के पास पहले से ही आरोपी तैयारी में खड़े हुए थे. अन्नी ने तेजी से डंपर चलाते हुए शिवम को मारकर गिरा दिया और डंपर तेजी से रिवर्स करके शिवम के ऊपर चढ़ा दिया. शिवम के दोस्त उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई.
तिलवारा पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




