Jabalpur news: राष्ट्रीय युवा मोर्चा द्वारा निकाले जा रहे सुशासन यात्रा में जबलपुर से शामिल होंगे ईशान

जबलपुर:राष्ट्रीय युवा मोर्चा द्वारा 18 और 19 जनवरी को भारत दर्शन सुशासन यात्रा पॉन्डिचेरी में निकाली जा रही है। इसमें देशभर से 72 चुनिंदा भाजयुमो प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। मप्र युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की सहमति से इस यात्रा में जबलपुर युवा मोर्चा नगर महामंत्री ईशान नायक आमंत्रित किया है।  इस यात्रा से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को देश की विविधता में एकता का अनुभव करने में मदद मिलेगी। ईशान नायक यात्रा में शामिल होने के लिए 17 जनवरी को रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का यह आयोजन कार्यकर्ताओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इस यात्रा में देश भर में विभिन्न राज्यों में विकासात्मक परियोजनाओं का दौरा करने ऐतिहासिक महात्व के स्थानों को देखने और स्टार्ट अप उद्यमियों और कुटीर उद्योग के अलावा किसानों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version