सभी खबरें

Jabalpur: मंत्रिमंडल में अजय विश्नोई की दावेदारी के बीच हुई अशोक रोहाणी की एंट्री, माने जाते है राकेश सिंह के करीबी

मध्यप्रदेश/जबलपुर – कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश की सियासत फिर गरमाती हुई नज़र आ रहीं हैं। दरसअल, 29 दिनों से अकेले प्रदेश की कमान संभाले हुए सीएम शिवराज ने 5 मंत्रियों का नैनो कैबिनेट का गठन किया हैं। जिसमें बीजेपी के 3 दिग्गज व सिंधिया कोटे के 2 नेताओ को जगहें मिली हैं। हालांकि अभी मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी हैं। लेकिन उस से पहले ही पार्टी से गुटबाज़ी की खबरें सामने आने लगी हैं। 

बता दे कि कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने 6 समर्थकों को मंत्री बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, इन सबके बीच बड़ी खबर जबलपुर से सामने आ रहीं है जहां मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर गुटबाज़ी का दौर शुरू हो गया हैं। 

खबरों की माने तो जबलपुर से मंत्रिमंडल में शामिल होने के दावेदार अजय विश्नोई माने जा रहे थे। लेकिन अब इनकी दावेदारी के बीच अशोक रोहाणी का नाम सामने आया हैं। बता दे कि अशोक रोहाणी पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के करीबी माने जाते हैं। 

राजनैतिक गलियारों में चल रही अटकलों के मुताबिक़ पूर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर से अपने करीबी अशोक रोहाणी को मंत्रिमंडल में स्थापित होते देखना चाहते हैं। मालूम हो कि राकेश सिंह जबलपुर से सांसद भी हैं। 

हालांकि अब किसको शिवराज कैबिनेट में जगहें मिलेंगी ये तो समय ही बताएगा। लेकिन ये बात तय है कि पार्टी में अब गुटबाज़ी तेज़ हो चली हैं। जो आगे शिवराज सरकार के लिए खतरा बन सकती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button