जबलपुर : मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृत्रिम रंग मिलाकर अमानक भुना चना किया सप्लाई, एनएसए में गिरफ्तार

जबलपुर : मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृत्रिम रंग मिलाकर अमानक भुना चना किया सप्लाई, एनएसए में गिरफ्तार
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फैक्ट्री में मारा था छापा
- बिलहरी स्थित संजय इंडस्ट्रीज फर्म के संचालक संजय दासानी एवं अजीत दासानी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था मामला
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
थाना प्रभारी गोराबाजार सहदेव साहू ने बताया कि थाना गोराबाजार अंतर्गत एक दिसम्बर को संजय इंडस्ट्रीज फर्म बिलहरी स्थित फैक्ट्री का खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया था। दौरान निरीक्षण के फैक्ट्री में गंदगी एवं अस्वच्छ वातावरण में कृत्रिम रंग का अपद्रव्य एवं भुना चना का नमुना मानक स्तर की जांच हेतु लिया गया था। फैक्ट्री को खाद्य सामग्री सहित सील कर दिया गया था, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर संजय इंडस्टीज फर्म के मालिक संजय दसानी एवं भाई अजीत कुमार दसानी के विरूद्ध धार 380/2020 धारा 272, 420 भादवि एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया था।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के लिए किया था आदेशित
बिलहरी स्थित संजय इंद्रस्ट्रीज फर्म के मालिक संजय दसानी एवं भाई अजीत कुमार दसानी के द्वारा भुना चना में कृत्रिम रंग मिलाकर मानव जीवन के लिये अनुपयोगी होते हुये भी बिक्री कर लाभ अर्जित करना पाया जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा मिलावट खोरी करने वाले उपरोक्त दोनों भाईयों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
एनएसए का प्रकरण जिला दण्डाधिकारी को भेजा था
आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत मिलावटखोरी करने वाले संजय इंद्रस्ट्रीज फर्म के मालिक संजय दसानी एवं भाई अजीत कुमार दसानी के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) के द्वारा मिलावटखोंरो के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने बुधवार जारी एनएसए के वारंट में संजय इंद्रस्ट्रीज फर्म के मालिक संजय दसानी पिता लाल चंद दसानी उम्र 34 वर्ष निवासी बडी ओमती भरतीपुर को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल मे निरूद्ध कराया गया वहीं केन्द्रीय जेल में निरूद्ध भाई अजीत कुमार दसानी पिता लाल चंद दसानी उम्र 44 वर्ष निवासी बडी ओमती भरतीपुर की एनएसए के वारंट में गिरफ्तारी की गयी है ।

.jpeg)


