सभी खबरें

जबलपुर : गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में आदिवासी मंत्री का अपमान!!

  • गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का हैं मामला
  • मंत्री विजय शाह को सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोका 

जबलपुर/अंजली कुशवाह: गृहमंत्री अमित शाह आज जबलपुर में हैं. आदिवासी समाज के गौरव राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी. लेकिन वही दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के आदिवासी मंत्री विजय शाह का अपमान करने का मामला सामने आया हैं.

क्या हैं पूरा मामला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के पहले अमर शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजली देने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह भी पहुंचे. लेकिन प्रोटोकाल का हवाला देते हुए उन्हें प्रतिमा स्थल के पास जाने से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में लगी स्पेशल टीम ने गेट पर ही रोक दिया. उन्होंने ये भी कहा कि वे अमर शहीद राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के वशंज हैं और उन्हें ही प्रतिमा स्थल प्रणाम करने से क्यों रोका जा रहा है. लेकिन विजय शाह की एक न चली. इसके बाद मंत्री शाह ने दूर से ही राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह को नमन किया और वापस लौट गए.

पहले भी हो चुका हैं आदिवासी मंत्री का अपमान

बता कि मध्य प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं. इससे पहले भी आदिवासी मंत्री विजय शाह के साथ ऐसी घटना हो चुकी हैं. जब उनको राजभवन में भी रोक दिया गया था. विजय शाह मध्य प्रदेश खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा से विधायक हैं. 

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस मामले पर MP सरकार को घेरा 

इस पूरे मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा की प्रतिक्रिया सामने आयी हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर ट्वीट के माध्यम से शिवराज सरकार को घेरा हैं. उन्होंने इस बता पर आपत्ति जताते हुए लिखा कि “यह शिवराज जी की पुलिस आदिवासी मंत्री का बार- बार अपमान क्यों कर रही है ?”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button