सभी खबरें

जबलपुर : खंडवा से हो रही थी हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त, तस्कर सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 जबलपुर : खंडवा से हो रही थी हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त, तस्कर सहित पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

  •  आरोपियों के कब्जे से पांच देसी पिस्टल और 10 कारतूस जप्त
  • अधारताल पुलिस ने किया अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों का पर्दाफाश

 द लोकनीति डेस्क  जबलपुर
 अधारताल पुलिस ने अवैध हथियारों अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अवैध हथियार खरीदने वाला तस्कर खंडवा से सस्ते दामों पर देसी पिस्टल खरीद कर शहर में ऊंचे दामों पर बेच देता था। जिन आरोपियों को तस्कर ने यह अवैध हथियार बेचे वे आपराधिक प्रवृत्ति के थे उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मारपीट अवैध वसूली, बलवा के मामले दर्ज हैं इन अवैध हथियारों के सहारे यह आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने इन आरोपियों को हथियार सहित दबोच लिया। पकड़े  गए  आरोपियों  से पुलिस ने   देशी 5 पिस्टल एवं 10 कारतूस बरामद किए हैं। 
   लोडेड पिस्टल लेकर खड़ा था तस्कर  
      बुधवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चूहा उर्फ विवेक पाण्डे अधारताल तालाब के पास पिस्टल खोंसे हुये खड़ा है सूचना पर तत्काल घेराबंदी करते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवक को  घेराबंदी कर पकडा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम विवेक उर्फ चूहा पाण्डे (20)  निवासी वैलकम कालोनी पटेल नगर सुहागी बताया, तलाशी ली गयी तो कमर में लोडिड देशी पिस्टल खोंसे हुये मिला, कब्जे से 1 पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये सघन पूछताछ की। 


  25 से 30  हजार में बेची पिस्टल और कारतूस 
  तो अंशुल पाण्डे निवासी सुहागी, निर्भय उर्फ आदित्य निवासी संजय नगर, अंकित उर्फ पौआ पटेल निवासी पुराना कंचनपुर, एवं एक 16 वर्षिय किशोर को 1-1 पिस्टल एवं 2-2 कारतूस 25 से 30 हजार रूपये मे बेचना बताया। उपरोक्त चारों को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ करते हुये चारों के कब्जे से 1-1 देशी पिस्टल एवं 2-2 कारतूस जप्त करते हुये उपरोक्त पाॅंचो के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त हथियार कहाॅ से और कैसे प्राप्त किये के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।
 खण्डवा से 10 से 15 हजार रूपये में खरीदकर लाता था हथियार  
           प्रारम्भिक पूछताछ पर विवेक उर्फ चूहा पाण्डे ने उपरोक्त हथियार खण्डवा  से 10 से 15 हजार रूपये में खरीदकर लाना स्वींकार किया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपियों में अपचारी बालक को छोडकर सभी अपराधी प्रवृत्ति के हैं, पूर्व में अंकित उर्फ पौआ के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत कार्यवाही भी की जा चुकी है।  पकड़े गये आरोपी विवेक पाण्डे उर्फ चूहा के विरूद्ध 12 अपराध हत्या का प्रयास, अवैधवसूली, आर्म्स  एक्ट के, अंकित पटेल उर्फ पोैआ के विरूद्ध 18 अपराध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, तोडफोड, आर्म्स  एक्ट, आबकारी एक्ट के, आदित्य उर्फ निर्भय कनौजिया के विरूद्ध 9 अपराध हत्या का प्रयास, बलवा कर मारपीट, तोडफोड के, अंशुल पाण्डे के विरूद्ध 2 अपराध मारपीट के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है।  आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button