सभी खबरें

पान उमरिया :  कलेक्टर ने उमरियापान क्षेत्र के खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण 

 पान उमरिया :  कलेक्टर ने उमरियापान क्षेत्र के खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण 

  •  प्रभारियों से दस दिन में खरीदी पूर्ण करने के निर्देश दिए
  •  खरीदी के उपरांत किसानों को भुगतान की स्थितियों के संबंध में केंद्र प्रभारी से ली जानकारी 

 द लोकनीति  डेस्क  पान उमरिया 
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बुधवार की शाम करीब 4 बजे उमरियापान क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्र देवरीमंगेला और खरीदी केंद्र टोला का  निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में किसानों के धान की सुविधाजनक तौल एवं खरीदी तथा किसानों की सुविधा के लिये की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।
 साथ ही वारदानों की उपलब्धता, खरीदी धान का परिवहन, अब तक की गई खरीदी मात्रा, पंजीकृत किसानों की संख्या, खरीदी के उपरांत किसानों को भुगतान की स्थितियों के संबंध में केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रभारियों से दस दिन में खरीदी पूर्ण करने के निर्देश दिए। दोनों केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर पोंडीकला बी में भी खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सपना त्रिपाठी, तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे सहित अधिकारी मौजूद रहे।

यूपी से आई धान मामले में जल्द होगी एफ आई आर
पत्रकारों द्वारा यूपी से आई हुई पुरानी धान का क्या हुआ पूछे जाने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि उसकी कार्रवाई चल रही है। जल्द ही कार्रवाई पूरी होने के साथ संबंधित व्यापारी और जिसने यह धान मंगवाई है, उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button