सभी खबरें

जबलपुर : आयुष्मान योजना कार्ड होने के बावजूद भी संस्कारधानी हॉस्पिटल ने मरीज़ के परिजनों से वसूले 20-25 हजार, ये है पूरा मामला 

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर के संस्कारधानी हॉस्पिटल से मरीज़ो को लूटने का बड़ा मामला सामने आया है जहां आयुष्मान योजना कार्ड होने के बावजूद भी मरीज़ के परिजन से 20-25 हजार रु वसूले गए। जबकि आयुष्मान योजना में निशुल्क ईलाज होता है

बताया जा रहा है कि दमोह निवासी किसानी करने वाले वीरेंद्र नायक की माँ आजाद बाई को हार्ट संबधित बीमारी थी, दमोह में इलाज न होने के कारण वो अपनी माँ को जबलपुर के संस्कारधानी हॉस्पिटल लेकर पंहुचा। जहां इलाज के नाम पर डॉक्टरों ने  अभी-अभी करते करते दो दिन तक आजाद बाई को अस्प्ताल में भर्ती रखा। इस दौरान कार्डियो डॉक्टर को नही बुलाया गया। 

इतना ही नहीं इस दौरान वीरेंद्र से करीब 25 हजार रु वसूला गए। आयुष्मान योजना कार्ड होने के बाद भी वीरेंद्र से तुरन्त ही 10 हजार रु जमा करवाया गया उसके बाद दवाई के लिए करीब 15 हजार रु लिए गए। जबकि आयुष्मान योजना में निशुल्क ईलाज होता है। 

वहीं, दो दिन तक अस्प्ताल में भर्ती रखने के बाद जब हार्ट के डॉक्टर ने ईलाज नही किया तो वीरेंद्र नायक ने अपनी माँ को संस्कारधानी अस्प्ताल से ले जाकर दूसरे अस्प्ताल में भर्ती करवाया जहाँ उनकी मां की हालत बेहतर है। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते कार्डियो डॉक्टर आजाद बाई का ईलाज शुरू नही करते तो उनकी जान को खतरा हो सकता था।

इधर, परिजन अब संस्कारधानी अस्प्ताल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की तैयारी में जुट गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button