सभी खबरें

यहाँ जुआरियों को सबक सिखाने ,चल रही अनूठी पहल की तैयारी ….

यहाँ जुआरियों को सबक सिखाने ,चल रही अनूठी पहल की तैयारी ….

ग्राम पंचायत में अक्सर जागरूक युवाओं की कमी होती हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों का विकास रुक जाता हैं लेकिन आज के मामले में ग्रामीण जागरूक भी हैं औऱ समझदार भी हैं,
15 अगस्त को पुष्प वर्षा कर करेंगे सम्मानित 
मझगवा सरौली – चौपाल लगाकर 15 से 20 लोगों के समूह में बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करते हुए मंदिर में जुआ खेलने वाले लोगों को अनेकों बार समझाने के बाद भी ना मानने पर ग्राम के युवाओं ने गांधीगिरी का रास्ता अपनाया भंडरा राजा कुंवर नीलेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम के कुछ युवा 15 अगस्त के दिन सार्वजनिक रूप से सभी जुआरियों का सम्मान पुष्प वर्षा कर करेंगे। 
पूरा मामला मझगवा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भंडरा का है निलेश प्रताप सिंह का कहना है की ग्राम के युवाओं बुजुर्गों ने अनेकों बार शिकायत की ग्राम के कुछ लोगों द्वारा मंदिर में  भीड़ इकट्ठी कर जुआ खेला जाता है वे लोग ना तो सोशल डिस्टेंस का पालन करते हैं ना ही मास्क लगाते हैं अनेकों बार उन्हें हिदायत दी गई पर इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा दो-तीन दिन बंद रखकर पुनः जुआ फड़ चालू कर दिया जाता है पूर्व में पुलिस को भी सूचना दी गई पर पुलिस के आने के पहले सभी वहां से भाग जाते हैं।
अनेकों बार समझाइश देने के बाद भी ना मानने पर ग्राम के सभी युवाओं ने राजा भंडरा कुंवर नीलेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सभी जुआरियों को 15 अगस्त के दिन एकत्रित कर सामूहिक रूप से पुष्प वर्षा कर सम्मानित करने की योजना बनाई है इस पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया एवं सराहना की ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि ग्राम के युवाओं को आने वाली नई पीढ़ी की चिंता है अवैध शराब जुआ सट्टा नशा से गांव को बचाने के लिए युवाओं के हर फैसले के साथ ग्रामीण साथ खड़े हैं।
कुंवर नीलेश प्रताप सिंह ने बताया की ग्राम के कृषक बन्धु भन्डरा,चन्द्रेश सिंह,निक्की महाराज,चिंटू यादव,रोहित बर्मन,शिब्बू महाराज,घनश्याम सिंह ने यह योजना बनाई है जिस पर सामूहिक रूप से सहमति लेकर गांव के लोगों को समझाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button